फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   other name

बाम्बू, मशीन, मीना कुमारी के नाम पर बिकने लगी जुआ पर्ची

Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 स्थानीय कस्बे में चल रहे जुए के खेल में अब काउंटर पर पर्ची नहीं मिल रही। कारोबारी जुआ खेलने वालों को नंबर अब कोड में दे रहे हैं। इसके लिए बाम्बू, मशीन, मीना कुमारी आदि 0 से 9 नंबर तक के कोड बनाए गए हैं। कारोबारियों की नई तरकीब से कस्बे की पुलिस भी अंजान बनी है। उधर, कारोबारी खेल पर खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


सराय अकिल कस्बे में स्थित टॉवर के पास काउंटर लगाकर पर्ची के सहारे जुआ का बड़ा करोबार हो रहा था। लाखों के इस कारोबार के मामले को अमर उजाला ने सोमवार और मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद सीओ चायल रामभवन यादव ने सख्ती दिखाई। उनकी सख्ती के चलते सराय अकिल पुलिस बैक फुट पर आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यह कहकर काउंटर बंद करा दिया कि दो-चार दिन के लिए काम बंद कर दो।
विज्ञापन


एसओ के निर्देश पर कारोबारियों ने काउंटर तो बंद कर दिया पर जुआ नहीं बंद हुआ। संचालकों ने खेल चालू रखने के लिए बुधवार को नई तरकीब निकाल लिया। बुधवार की सुबह कारोबारी के मोबाइल पर शुरू हुए खेल में नंबरों की बुकिंग कोड से होने लगी। इसमें बाम्बू, मशीन, मीना कुमारी जैसे दस नाम शामिल किए गए हैं। बुधवार को इन्हीं कोड के सहारे कस्बे में जुए का जोरदार खेल हुआ। स्थानीय पुलिस भी जुआरियों की नई तकनीक के आगे औंधे मुंह गिरी नजर आ रही है। ऐसे में सवाल यह उठने लगा कि सराय अकिल पुलिस का जुआरियों को तनिक भी खौफ क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सराय अकिल पुलिस ने खबर छपने और सीओ चायल के हस्तक्षेप के बाद कस्बे में हो रहे जुआ के काउंटर को मंगलवार की दोपहर बंद करा दिया लेकिन थानाध्यक्ष ने ऐसे किसी खेल के कस्बे में होने से पूरी तरह इंकार भी कर दिया। उधर काउंटर बंद होने के बाद कारोबारियों ने जुआ खेलने वालों से एडवांस पैसा जमा कराकर मोबाइल पर कोड में नंबरों की बुकिंग शुरू कर दी। यूं कहें कि काउंटर भले बंद है पर जुआ बदस्तूर कस्बे में जारी है।


 जुआ के कारोबार के प्रति कस्बाइयों में आक्रोश पनप रहा है। जिनके बच्चों को इसकी लत पड़ चुकी है वह तो बर्बाद हैं ही वह अपने साथी लड़कों को भी इस खेल का चस्का लगवा रहे हैं। बच्चों में जुआ की लत को बढ़ावा मिलता देख स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। कस्बे में दिनोदिन बढ़ते जा रहे हाईटेक जुआ के कारोबार को देख लोगों को बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर कस्बाई अब मुख्यालय पहुंचकर एसपी कार्यालय में प्रदर्शन की रणनीति बनाने लगे हैं। यदि जुए के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा तो किसी भी दिन कस्बाई मुख्यालय में प्रदर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं।

मोबाइल पर किस कोड के सहारे हुई नंबरों की खरीद
संख्या            कोड नाम
1.            बाम्बू
2.            मशीन
3.            मीना कुमारी
4.            चाकलेट
5.            पंडित जी
6.            हिजड़ा
7.            लंगड़ा
8.            डमरू
9.            लम्बू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed