{"_id":"592b35494f1c1b824abdaf73","slug":"old-man-death-in-kaushambi-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 29 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा के कोरियन का पूरा (जवई पड़री) गांव में रविवार सुबह बेटे की ससुराल आए अधेड़ की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। दो दिन पहले वह बेटे की ससुराल आया था। सुबह अधेड़ की लाश गांव के समीप पेड़ से लटकती मिली। परिजनों का कहना है कि अधेड़ का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था, इसके चलते उसने खुदकुशी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सैनी कोतवाली के कड़ा गांव का अनीस अहमद (55) पुत्र उद्दीन दो दिन पहले बेटे की ससुराल पइंसा के कोरियन का पूरा (जवई पड़री) गांव गया था। रविवार सुबह बेटे की ससुराल में ही गांव के बाहर फांसी के फंदे से लटकती उसकी लाश मिली। गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो सन्न रह गए। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिवार के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के भाई हबीब ने बताया कि अनीस की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं रहती थी। इससे उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से मृतक के घर में कोहराम मचा है।