{"_id":"57892dab4f1c1b1b08140797","slug":"old-man-death-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का बारजा ढहा, अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का बारजा ढहा, अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
छत का बारजा ढह जाने से शुक्रवार को एक अधेड़ की मौत हो गई। बारिश के दौरान अधेड़ जर्जर छत पर पॉलीथिन डाल रहा था। उसी दौरान बारजा ढह गया। बारजे पर खड़ा अधेड़ नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के नया नगर मोहल्ले के रहने वाला महताब आलम (50) पुत्र वली अहमद अपने पुराने मकान में रह रहा था। मकान इतना जर्जर था कि बारिश के समय घर के मकान की छत से पानी का रिसाव हुआ करता था। शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश के चलते महताब अपने छत पर चढ़ कर पानी का रिसाव रोकने के लिए पॉलीथिन डाल रहा था। उसी दौरान अचानक छत का बारजा टूट कर गिर पड़ा। बारजे पर खड़ा महताब भी नीचे आ गिरा। हादसा देख आसपास के लोग भाग कर अधेड़ की जान बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन लोग जब तक अधेड़ को मलबे से निकाल पाते तब तक अधेड़ अपनी सांसें छोड़ चुका था। अधेड़ की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।