{"_id":"fa07d7eb0592a8d0d0f2af61a1ee4500","slug":"news-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, हजारों रुपये की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग, हजारों रुपये की क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंवा। अबूझ हालात में लगी आग से शनिवार की रात टेंवा गांव के एक मजदूर का घर जल गया। इससे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न, पैसा समेत हजारों रुपये का सामान खाक हो गया। घर से उठती लपटें देख दौड़े ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। घंटे भर जूझने के बाद गांव वाले आग पर काबू पा सके। आग कैसे लगी, इसका कोई कारण परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा गांव निवासी दिनेश सरोज पुत्र ब्रह्मादीन मजदूर है। साथ ही खपरैल घर में परिवार समेत रहता है। उसने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। मकान से उठती लपटें देख परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते बाहर को भागे। मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। करीब घंटेभर की मेहनत के बाद गांववालों ने आग पर काबू पाया।
हालांकि जब तक लोग आग बुझा पाते, आधे से अधिक मकान के साथ ही करीब दो कुंतल खाद्यान्न, दो रजाई, तीन गद्दे, पत्नी की 10 साड़ियां, अन्य परिजनों के कपडे़, गहने, बर्तन और घर में रखा तीन हजार रुपये जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से उसे करीब 40-50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह घर में आग लगने की सूचना पर हल्का लेखपाल अश्विनी कुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही बताया कि पीड़ित परिवार को मदद के लिए वे अपनी रिपोर्ट बनाकर अफसरों को जल्द ही दे देंगे।