{"_id":"21752263979826e9b7af9839230fa7fb","slug":"neighbor-youth-teenager-robbed-asmat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पड़ोसी युवक ने लूटी किशोरी की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने लूटी किशोरी की अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चरवा इलाके में शनिवार की रात घर के बाहर सो रही किशोरी की पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदें के चंगुल से छूटी पीड़िता अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस ने न्याय नहीं मिलने पर मंगलवार को परिजनों के साथ पीड़िता मंझनपुर पहुंची और घटना की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने एसओ चरवा को जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार की रात परिजनों के साथ घर के बाहर सोई थी। बताया कि रात करीब 11 बजे से वह विस्तर से उठकर बाथरूम के लिए गई थी। इसी दौरान घर के बगल लगे हैंडपंप के समीप पड़ोस का रहने वाला एक युवक घात लगाकर बैठा था। अकेली देख युवक उसे दबोच कर एक खंडहर में उठा ले गया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंस अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कही भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
दरिंदें के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची। बेटी को बदहवास देख परिजनों के होश उड़ गए। दूसरे दिन भुक्तभोगी पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित परिवार मंगलवार को मंझनपुर पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ चरवा को जांच कर पीडिता का मेडिकल कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।