फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   neftha oil

सराय अकिल में हो रहा नेफ्था तेल का काला कारोबार

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
neftha oil
crime
स्थानीय कस्बे में तेल का अवैध कारोबार जोरों पर है। कस्बे में झलवा स्थित इंडियन आयल से जुड़े कारोबारी चोरी से तेल लाते हैं। इस तेल में नेफ्था की मिलावट कर कस्बे के लोगों को कम कीमत पर होम डिलेवरी की जा रही है। तेल का यह अवैध कारोबार कस्बाइयों की जान पर कभी भी आफत बन सकता है। स्थानीय पुलिस है कि सब कुछ जानते हुए इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


कस्बा सराय अकिल इन दिनों डीजल और पेट्रोल के अवैध कारोबार का केंद्र बन गया है। कस्बे के कारोबारी इलाहाबाद के झलवा स्थित इंडियन आयल से साठगांठ कर मारुती कार में लादकर अवैध तरीके से तेल लाते हैं। इसके बाद नेफ्था की मिलावट कर उसे असली डीजल और पेट्रोल के नाम पर बेचा जाता है। सूत्रों की माने तो कारोबारियों ने कस्बे के करना चौराहा और मेला मैदान के पास बड़े पैमाने पर तेल का स्टॉक डंप कर रखा है।
विज्ञापन


इसे बेचने के लिए कारोबारियों ने स्कूल वाहनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कल कारखानों और मोबाइल के टॉवर संचालकों से संपर्क साध रखा है। कारोबारी नेफ्था तेल को पांच रुपये कम में डोर-टू-डोर उपलब्ध कराने का काम करते हैं। पांच रुपये की बचत के चक्कर में वाहनों के चालक भी अपने मालिकों का चपत लगाने से नहीं चूकते। इस तेल से वाहनों के चालकों और कारोबारियों को तो बचत होती है पर वाहन स्वामियों का कबाड़ा निकल रहा है। ऐसा नहीं है कि इलाकाई पुलिस को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है। लेकिन सांठगांठ के चलते वह भी मामले में पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कस्बे में बिक रहे मिलावटी पेट्रोल पांच रुपये सस्ता होने की वजह से लोग टंकी तक जाने की फजीहत नहीं उठाते। कस्बे में आसानी से तेल उपलब्ध होने की वजह से लोग अपने वाहनों में इसका धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इसका खामियाजा उन्हें प्रयोग के कुछ दिन बाद भुगतना पड़ता है। देखते ही देखते उनके वाहन नेफ्था तेल के चलते कबाड़ हो जाते हैं। जो लोग इसके भुक्तभोगी हो चुके वह सस्ते तेल से परहेज करने लगे हैं पर कुछ लोग आज भी जानकारी के अभाव में नेफ्था तेल को असली मान वाहनों में प्रयोग कर रहे हैं।

 कस्बे के मेला मैदान और करन चौराहा तेल कारोबारियों ने स्टाक बना रखा है। यहां पर हजारों लीटर डीजल और पेट्रोल हमेशा डंप रहता है। कारोबारियों ने तेल का स्टाक तो बना रखा है पर इससे जुड़े अग्निशमन के उपायों का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में यदि स्टाक में खुदा न खास्ता आग लग गई तो कस्बे की इमारतें हवा में उड़ने से कोई नहीं रोक सकता। इतना ही नहीं घरों में कैद लोगों की जनहानि को भी बचाना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन कस्बे की पुलिस है कि सब कुछ जानते हुए भी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। शायद उसे भी किसी बड़ी घटना का इंतजार है।


कस्बे से महज पांच सौ मीटर पर पेट्रोल टंकी है। ऐसे में खुला तेल कौन खरीदेगा। बहरहाल नेफ्था तेल के कारोबार की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी कर धंधा बंद करा दिया जाएगा।
उमेश सिंह, कस्बा इंचार्ज, सराय अकिल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed