{"_id":"5887a3894f1c1b5222cf3ca8","slug":"myohar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का टीला ढहा, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का टीला ढहा, दो की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के म्योहर गांव मंगलवार की दोपहर मिट्टी का टीला ढहने से महिला समेत चार लोग दब गए। चीख-पुकार सुन गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को देते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे डीएम-एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव की रहने वाली अनारकली (35) पत्नी विन्देश्वरी प्रसाद मंगलवार की दोपहर भतीजी राखी देवी (17) के साथ घर में पुताई के लिए गांव के समीप तालाब में आशीष कुमार (22), समीर (16) पुत्र बच्चा के साथ मिट्टी खोदने गई थी। मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। मलबे में दबे आशीष और समीर किसी तरह बाहर निकले और शोर मचाना शुरू किया।
शोन सुनकर गांव के लोग भागकर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर करारी और सरायअकिल पुलिस के साथ जिलाधिकारी एपी सिंह और पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी मंगवाई, लेकिन इसके पहले ही ग्रामीणों ने महिला व उसकी भतीजी को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने घायलों को सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने आशीष और समीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजते हुए अनार कली और राखी को नाजुक दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।