फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder in parsakhi area

चेला निकला साधु का कातिल

Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोखराज के परसखी गांव के समीप गंगा कछार में 20 मार्च की सुबह मिले वृद्ध साधु के शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
विज्ञापन

साधु की हत्या उसके शिष्य ने की थी। साधु की अमानवियता से आजिज आने के बाद युवक ने कत्ल की योजना बनाई थी। बृहस्पतिवार की रात कोखराज और एसओजी की टीम ने कातिल युवक को धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

कोखराज थाना क्षेत्र स्थित पल्टीपुर गांव निवासी विन्देश्वरी प्रसाद 15 साल पहले सारी जायदाद बेंच कर साधु बन गया था। गांव के दिनेश कुमार को शिष्य बनाकर वह गंगा किनारे झोपड़ी में रहता था। 19 मार्च की रात दिनेश ने चाकू से गोदकर साधु को मौत की नींद सुला दिया। दूसरे दिन साधु की लाश परसखी गांव के समीप गंगा कछार में पड़ी मिली थी। साधु के  शव की शिनाख्त के बाद कातिल की तलाश में जुटी पुलिस ने शिष्य दिनेश कुमार को बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के कर्रा करने पर उसने साधु की हत्या के राज का परत-दर-परत पर्दाफाश किया। एसओ कोखराज विनोद कुमार यादव ने बताया कि साधु दिनेश के साथ रोजाना अमानवियता करता था। इससे वह आजिज आ चुका था। उसने साधु की एक दिन कत्ल की योजना बना डाली। वह 19 मार्च की रात बहाने से साधु को परसखी गांव के समीप गंगा कछार में ले गया। इसके बाद चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। पुलिस ने कातिल युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed