फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder case in sani area

ट्यूबवेल पर दलित युवक का शव पाए जाने से सनसनी

Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
murder case in sani area
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
 सोमवार की शाम सैनी क्षेत्र के भैरावां  स्थिति एक ट्यूबेल पर सोमवार की शाम एक दलित युवक का शव पाए जाने की खबर है। परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने सुनसान जंगल में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रस्सी से बांध कर लटका दिया था। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज  दिया है।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के भैरांवा निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र ननका पासी परिवार के भरण-पोषण के लिए संतोष पंडित के ट्यूबेल की रखवाली किया करता था। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि आज 8 बजे पत्नी सुनीता देवी अपने पति को खाना देने के लिए गई तो उसके पैरो तेले जमीन खिसक गई। सुनीता का कहना है कि उसके पति का शव ट्यूबेल के सामने पड़ी कुरिया में लगी धन्नी से लटक रहा था। पति के  शव को फांसी के फंदे से लटकता देख सुनीता उल्ले पांव गांव लौट परिजनोे को घटना की सूचना दी तो हडकंप मच गया। परिजनों के साथ ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियोे का कहना है कि देखने से ऐसा लग रहा था। जैसे हत्यारे सातिर दिगाम के थे। उन्होंने घटना का मोटिव बदलने के लिए शव को जानबूझ कर लटकता  दिया था। सूचना पर सैनी कोतवाल दिनेश सिंह और अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गूत्थी सुलझ सकेगी। पुलिस का कहना है कि घटना का शीघ्र ही खुलासा हो जाएगा। परिजन घटना को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed