फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mother

दो माह बाद भी मां-बेटी का नहीं लगा सुराग

Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
mother
crime
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार में ब्याही विवाहिता का पता पुलिस दो माह बाद भी नहीं लगा सकी। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने 23 मई को सैनी पुलिस को लिखित सूचना देते हुए मामले की जानकारी दी थी। मगर दो माह बाद भी पता नहीं लगने से डरे सहमे परिजनों ने पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत कर मां-बेटी को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली मीरा देवी की शादी 11 वर्ष पूर्व सैनी कोतवाली के कनवार गांव में हुई थी। काफी दिनों तक पति पत्नी का वैवाहिक जीवन राजी खुशी से चलता रहा। मीरा ने दो बेटियों को जन्म दिया। दो बेटियों के पैदा होने के बाद से ही मीरा के वैवाहिक जीवन में तनाव शुरू हो गया।
विज्ञापन


छोटी बेटी के जन्म के बाद से पति ने पत्नी को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मीरा ने कई बार अपने भाई को भी दिया था। भाई ने बताया कि 3 मई को ससुरालियों ने विवाहिता को मारापीटा और जब विवाहिता मरणासन्न हो गई तो उसे उपचार के बहाने अझुआ अस्पताल लेकर गए। तब से बहन मीरा देवी का कहीं भी पता नही लगा। भुक्तभोगी भाई ने इसकी लिखित सूचना 23 मई को सैनी पुलिस को दिया लेकिन पुलिस ने न तो कोई रिपोर्ट दर्ज किया और न ही मीरा की खोजबीन का कोई प्रयास किया। जिससे हताश भाई प्रेम चंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत कर बहन व भांजी की तलाश और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed