फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Registration obtained using a fake BAMS degree; police investigation initiated against the accused.

Ayodhya News: फर्जी बीएएमएस डिग्री से पंजीकरण, आरोपी के खिलाफ पुलिस जांच शुरू

Tue, 25 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Registration obtained using a fake BAMS degree; police investigation initiated against the accused.
अयोध्या। कथित फर्जी बीएएमएस डिग्री और शैक्षणिक अभिलेखों के आधार पर आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में पंजीकरण कराने वाले सुनील कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आयुर्वेद तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड ने प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए जाने पर उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया है। अब सुनील कुमार के कुमारगंज में वंश हॉस्पिटल संचालित करने और वहां एलोपैथी पद्धति से भी मरीजों का इलाज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने हरियाणा के रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध श्रीकृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कुरुक्षेत्र की बीएएमएस डिग्री प्रस्तुत कर उत्तर प्रदेश में पंजीकरण कराया था। 8 अप्रैल 2024 को बोर्ड ने संबंधित संस्थान से दस्तावेज का सत्यापन कराया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित नाम का छात्र महाविद्यालय के अभिलेखों में दर्ज नहीं है। अंतिम वर्ष की अंकतालिका की जांच में भी नाम, नामांकन संख्या और अनुक्रमांक में विसंगतियां मिलीं।
विज्ञापन

दस्तावेज में सुनील कुमार का नाम दर्ज था, जबकि अंक और नामांकन से संबंधित विवरण किसी अन्य व्यक्ति का पाया गया। वर्ष 2019 में हरियाणा काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन में कराया गया उसका पंजीकरण भी 1 अप्रैल 2021 को निरस्त कर दिया गया था। दस्तावेज में कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में 10 दिसंबर 2019 से 10 मार्च 2020 तक प्रशिक्षुता करने का उल्लेख भी है। सूत्रों के अनुसार, सुनील कुमार पिछले कई वर्षों से कुमारगंज क्षेत्र में चिकित्सा कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपे गए 57 पृष्ठ के साक्ष्य क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस विष्णु ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर सुनील कुमार का पंजीकरण संख्या 66817 तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। मामले में 13 अगस्त को कुमारगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस को जांच से जुड़े 57 पृष्ठ के दस्तावेज भी सौंपे गए हैं। कुमारगंज थाना प्रभारी सुरेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है और बोर्ड की जांच रिपोर्ट तथा उपलब्ध दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed