फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unable to find a bottle of liquor, man doused wife with petrol and set her on fire

Jind News: शराब की बोतल नहीं मिलने पर पेट्रोल छिड़क पत्नी को लगाई आग

Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Unable to find a bottle of liquor, man doused wife with petrol and set her on fire
जींद। अहिरका गांव में शराब की बोतल नहीं मिलने पर युवक ने गुस्से में पत्नी से मारपीट की और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग में महिला गंभीर रूप से झुलस गई जबकि घर का सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति और उसे पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहिरका निवासी 24 वर्षीय महिला रोशनी ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में अहिरका निवासी सिंदर के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जिनमें छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे पति शराब के नशे में घर आया और शराब की बोतल मांगने लगा। बोतल नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सिंदर ने घर में रखी करीब दो लीटर पेट्रोल से भरी बोतल उठाई और उस पर छिड़क दिया। इसके बाद माचिस जलाकर उसे आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई,जबकि घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अनूप उसके पति को लगातार उसके साथ मारपीट करने के लिए उकसाता और भड़काता है। घटना के बाद परिजनों ने झुलसी हालत में रोशनी को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीजेएम जसबीर अस्पताल पहुंचे और महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति सिंदर और उसके पड़ोसी अनूप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed