फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married to death in Sndigddsha

विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत

Sun, 15 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा (ब्यूरो)। संदिग्धदशा में शनिवार की शाम निमितापुर गांव की एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फौरी तौर पर पुलिस घरेलू कलह से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला मान रही है। खबर लिखे जाने तक मायकेवाले मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के निमितापुर गांव निवासी राजू की शादी 6 साल पहले सावित्री देवी के साथ हुई थी। शनिवार की शाम सावित्री देवी (27) की संदिग्धदशा में मौत हो गई। उस समय परिवार के लोग खेतों की ओर गए थे। शाम को घर लौटने पर विवाहिता की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा भी भीतर से बंद था। चीख-पुकार मचने पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद मायकेवालों को हादसे की जानकारी दी। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना का सच सामने आएगा। वहीं पुलिस मायकेवालों के भी आने का इंतजार कर रही है। संभव है कि मायकेवाले आने के बाद इस घटना की बाबत कुछ बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed