फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   looted to the dj operator

डीजे संचालक को पीट कर लूट ले गए हजारों का सामान

Sat, 30 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चायल।  पूरामुफ्ती के गोविंदपुर तेवारा गांव में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने डीजे की दुकान को खुलवाकर संचालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। संचालक को जख्मी करने के बाद बदमाश डीजे मशीन, स्टेबलाइजर और मिक्सर उठा ले गए। मामले की तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी सुभाष चंद्र सरोज ने डीजे की दुकान खोल रखी है। रात को वह दुकान में ही सोता है। गुरुवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और शटर पीट कर दुकान खुलवाई। सुभाष ने जैसे ही दुकान खोला तभी एक युवक ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में सुभाष जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश दुकान में रखा कीमती समान उठा ले गए। विरोध करने पर सुभाष को जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाशों के जाने पर सुभाष ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले पहुंचे। रात को ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तहरीर लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed