फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   loot with youth in kaushambi

सिराथू में युवक को पीटकर लूट ली नगदी

Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
 सिराथू कस्बा स्थित नई तहसील के सामने नाश्ता कर रहे एक युवक को मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसकी जेब में रहा रुपया भी लूट लिया। पीड़ित ने बुधवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकिया (रामपुर धमावां) निवासी गुलाब पुत्र स्व. रामआधीन ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार दोपहर वह सिराथू में नई तहसील के सामने एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था। तभी दबंग चार की संख्या में वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जेब में रहा 10 हजार रुपया भी लूट लिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। इससे नाराज युवक ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed