{"_id":"5cf56f86bdec22076e31bbf6","slug":"loot-and-firin-in-umral-ghat-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरवल घाट पर फायरिंग, कर्मचारियों को पीटकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उमरवल घाट पर फायरिंग, कर्मचारियों को पीटकर लूटा
Tue, 04 Jun 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
news
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के उमरवल बालू घाट पर रविवार रात दबंगों ने तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों व चालकों की पिटाई की। इसके बाद खिड़की तोड़कर रवन्ना ऑफिस से करीब 1.35 लाख रुपया लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। मुंशी की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यमुना नदी के उमरवल बालू घाट का पट्टा किसी बालाजी कोल कंपनी के नाम है। स्थानीय स्तर पर देखरेख प्रयागराज निवासी योगेश साहू करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात उमरवल गांव का ही एक दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलहों से लैश होकर घाट पहुंचा और मुंशी श्यामबाबू की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी शिवम, शोभित, मयंक, राजेश, ट्रक चालक भुलई तथा संदीप निवासी कुंडा आदि को भी पीटा। रवन्ना ऑफिस की खिड़की तोड़कर भीतर गल्ले में रखा 1.35 लाख रुपया लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की।
घाट पर गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुंशी की तहरीर पर उमरवल निवासी धीरज व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लूट का आरोप संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, फुटेज खंगाल रही पुलिस
चायल। उमरवल बालू घाट पर बदमाशों के तांडव की पूरी घटना रायल्टी दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैमरा ऑन कर फुटेज खंगाला। पुलिस कैमरे में कैद लोगों की तलाश कर रही है।