फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lodhaur village

चूड़ी कारोबारी के घर से दिनदहाड़े चोरी

Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lodhaur village
crime
पिपरी थाने के लोधौर गांव में सोमवार की सुबह सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहना समेत डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पिपरी पुलिस को दे दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कररही है।
विज्ञापन


लोधौर निवासी मासूक अहमद पुत्र रज्जब अली चूड़ी कारोबारी है। उसकी बेटी की अगले माह  शादी है। इसी की तैयारी में वह लगा था। सोमवार  सुबह वह घर में ताला बंद कर परिजनों के साथ सामान की खरीददारी करने इलाहाबाद चला गया था। दोपहर लगभग एक बजे सूना घर देख चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


कमरे के अंदर बक्से में रखा 70 हजार नकदी व अस्सी हजार रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। कुछ देर बाद जब पड़ोसियों की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो इसकी सूचना मोबाइल पर मासूक अहमद को दी। घर का ताला टूटने की खबर मिलते ही गृहस्वामी के होश उड़ गए। खरीदारी छोड़कर आनन-फानन गांव पहुंचे मसूद ने  घर के भीतर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। मामले की तहरीर पीड़ित ने पिपरी पुलिस को दे दी है। उधर दिनदहाड़े हुई डेढ़ लाख की चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed