फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   local doctors

झोलाछाप चिकित्सक ने ले ली अधेड़ की जान

Tue, 18 Jul 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 18 Jul 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
local doctors
क्राइम
कोखराज इलाके के मलाक भायल गांव के एक अधेड़ की जान झोलाछाप चिकित्सक ने ले ली। शुक्रवार रात पेट दर्द होने पर घर वाले उसे चिकित्सक के पास ले गए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से उसके  पति की मौत हुई है। जिसकी शिकायत उसने दूसरे दिन पुलिस से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


 कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव निवासी मूसे लाल गरीब मजदूर था। शुक्रवार रात अचानक पेट में तेज दर्द होने पर पत्नी गीता देवी उसे गांव के ही एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गई। बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर उसे दो-तीन गोलियां दी। कहां इसे एक-एक घंटे के अंतर में खिलाते रहना। एक खुराक दवा देने के बाद वह गाफिल हो गया। जब तक  घर वाले अधेड़ को कहीं और इलाज के लिए ले जाते उसकी सांसें थम र्गइं। दूसरे दिन मृतक की पत्नी चिकित्सक के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने डांटकर उसे थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख सोमवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने एसओ कोखराज को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed