{"_id":"5c65bec7bdec2256646abaf2","slug":"lady-hanged-from-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 15 Feb 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। बीमारी से तंग युवती ने बुधवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों ने शव फांसी पर लटका देखा तो दंग रह गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा कोतवाली के शिवाला उत्तर थोक मोहल्ला में रहने वाला विन्देश्वरी प्रसाद बिहार प्रान्त स्थित ईट भट्ठे में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी सतनी बच्चों के साथ रहती थी। गुरुवार की सुबह सतनी नींद से जगी तो उसकी बेटी सुषमा (20) का शव फांसी से लटक रहा था। बेटी की लाश देख सतनी दहाड़े मारकर रोने लगी तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई। घरवालों ने बताया कि सुषमा मानसिक तौर पर बीमार रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने की वह लोग उसका सही से इलाज नहीं करा पा रहे थे। इसी को लेकर घर में कलह रहती थी।