फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kerocin oil

ताला खुलवाकर पुलिस ने हटवाया आम व केरोसिन

Tue, 28 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 28 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सराय अकिल कस्बे में रविवार को पकड़े गए गांजा और तेल के अवैध कारोबार में स्थानीय पुलिस ने जमकर खेल किया। रात में गांजा कारोबारी के कमरे का ताला खुलवाकर पुलिस ने वहां रखा आम, दो ड्रम केरोसिन और गांजा हटवा दिया। वहीं नकली सरसाें तेल कारोबारी से सेटिंग होने पर जांच रिपोर्ट आने की बात कहकर उसे मुचलके पर छोड़ दिया। गांजा बरामदगी और सरसों तेल कारोबारी पर पुलिस की रहनुमाई को लेकर पूरे कस्बे में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
विज्ञापन


एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव और सीओ रामभवन यादव ने सराय अकिल पुलिस के साथ रविवार को सराय अकिल कस्बे में गांजा कारोबारी के घर दबिश दी। दबिश के दौरान कस्बे के हीरालाल के घर में आम की पेटियों के बीच सीढ़ी के नीचे रखा डेढ़ किलो गांजा बरामद करने में टीम को सफलता मिली। आरोपियों के घर से गायब होने पर पुलिस ने ताला बंद कराकर चाबी सराय अकिल पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मकान मालिक हीरालाल और किराए पर रहने वाले फल व्यापारी नसीम के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया लेकिन रात में अचानक सराय अकिल पुलिस को गांजा कारोबारी पर रहम आ गया।
विज्ञापन


पुलिस रात के 11 बजे कारोबारी के घर पहुंची और ताला खुलवाकर वहां रखा भारी मात्रा में आम, दो ड्रम केरोसिन हटवा दिया। इसके बाद फिर ताला बंदकर लौट आई। ऐसे में यदि कारोबारी के घर का ताला अब खुलवाया जाय तो वहां न आम मिलेगा ओर न ही केरोसिन का ड्रम। इसी तरह सरसों तेल के अवैध कारोबारी को भी पुलिस ने जांच रिपोर्ट की आड़ में मुचलके पर छोड़ दिया। हालांकि कस्बे में हो रही चर्चाओं पर जाएं तो तेल और गांजा कारोबारी से थाने में सक्रिय दलालों ने रातोरात सेटिंग करवा दिया था। कुछ भी हो गांजा और सरसों तेल के काले कारोबारियों के साथ स्थानीय पुलिस की रहनुमाई सोमवार की सुबह से ही चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांजा कारोबारी के घर बड़े पैमाने पर रखा आम सड़ सकता था। ऐसा होता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। आम हटवाने के लिए ताला खुलवाया गया है। आरोपी कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। सरसाें तेल कारोबारी का मामला खाद्य सुरक्षा विभाग का है। तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
उमेश सिंह, प्रभारी एसओ सराय अकिल

रात में गांजा कारोबारी के घर का ताला खुल रहा था तो बताना चाहिए। बहरहाल, वहां पर ताला फूड इंस्पेक्टर ने बंद कराया था। उन्हीं से पूछ लीजिए कि ताला क्यों खुला।

राम भवन यादव, सीओ चायल

मैंने गांजा कारोबारी के खिलाफ दबिश दी। डेढ़ किलो गांजा मिला। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश भी दिया गया। जब ताला बंद कराया गया था तो वहां बड़े पैमाने पर आम था। अब पुलिस ने आम क्यों गायब करा दिया इस बावत सीओ से जानकारी कर लीजिए।
अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed