{"_id":"8c97f4c6629916724d83f5cae32e78a1","slug":"kaushambi-news-hindi-news-495","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा में फिर बाइकर्स गैंग का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोआबा में फिर बाइकर्स गैंग का कहर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका से एटीएम बूथ पर बदमाशों ने 10 हजार की लूट की। भरवारी बाजार में शनिवार को सरेशाम लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है, लेकिन सुराग नहीं लगा।
सैनी कोतवाली के तुलसीपुर गांव की रहने वाली सोनिका मिश्रा पत्नी शशिकांत प्राइमरी स्कूल बम्बूपुर में अध्यापिका है। शनिवार को वह अपने मायके परसरा कोखराज आई थी। मायके से वह भरवारी बाजार खरीददारी के लिए आ गई। शाम करीब 7 बजे उन्होंने भरवारी स्थित एसबीआई शाखा के सामने लगे एटीएम से 10 हजार रुपये निकाला। बताया कि एटीएम में पैसे निकालते ही बाइक से तीन युवक पहुंच गए।
इनमें से एक युवक ने उसके हाथ से सारा पैसा छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, तीनों युवक भाग निकले। एटीएम बूथ पर पैसे लूटे जाने पर शिक्षिका चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुट गए। छिनैती की वारदात होने की जानकारी लगते ही लोगों ने उचक्कों की धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। शिक्षिका ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका से बदमाशों के हुलिया आदि की जानकारी ली। यही नहीं काफी देर तक पुलिस बदमाशों की तलाश में भी जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर, भरवारी जैसी भीड़भरी बाजार में सरेशाम एटीएम बूथ पर हुई छिनैती की इस घटना से लोग सन्न रह गए।
भरवारी में आए दिन इस तरह की लूट, छिनैती और चोरी की वारदातें होती रहती है। अभी दो महीने पहले ही इसी तरह से दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की दुकान से बाइक सवार उचक्के ही गहने लेकर भागे थे। उन उचक्कों का भी अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।