फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman goes missing after leaving daughter at home and visiting Daurala.

Meerut News: बेटी को घर छोड़कर दौराला गई महिला लापता

Sat, 19 Sep 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Woman goes missing after leaving daughter at home and visiting Daurala.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। समौली गांव निवासी एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी को घर छोड़कर दौराला जाने के दौरान बृहस्पतिवार को लापता हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पति ने परिजनों के साथ रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर महिला की तलाश कराने की गुहार लगाई।

समौली गांव निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि करीब दस वर्ष पहले उसकी शादी पुरा महादेव गांव निवासी पिंकी से हुई थी। शादी के सात वर्ष बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था। अजय के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर उसकी पत्नी पिंकी तीन वर्षीय बेटी को घर पर छोड़कर किसी काम से दौराला गई थी। उस समय अजय ड्यूटी पर था। ड्यूटी से लौटने पर पत्नी के घर पर नहीं मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed