फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Clues found in the case of the blood-soaked body

Haridwar News: घाट के पास खून से लथपथ मिले शव मामले में मिले सुराग

Sat, 19 Sep 2026 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Clues found in the case of the blood-soaked body
फॉलोअप
विज्ञापन

- आपस में दोस्तों के साथ रंजिश या झगड़े में हत्या करने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास खून से लथपथ मिले व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीसीटीवी कैमरों से कुछ क्लू मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही घटना से पहले व्यक्ति के साथ दिखाई दिए लोगों तक पहुंच सकती है। साथ ही किसी परिचित से रंजिश या आपसी विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है।

बृहस्पतिवार सुबह सर्वानंद घाट के पास करीब 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। गर्दन और गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए थे। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार से धारदार हथियार से गोदकर हत्या करने की बात सामने आई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस जांच में अब यह बात सामने आ रही है कि मृतक किसी जानकार के साथ घाट क्षेत्र में पहुंचा हो सकता है। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed