{"_id":"6aae931eca65d0e6fa0226fd","slug":"couple-attacked-arm-broken-in-dispute-over-moving-a-flower-pot-meerut-news-c-72-1-mct1011-159678-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गमला हटाने के विवाद में दंपती पर हमला, हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गमला हटाने के विवाद में दंपती पर हमला, हाथ तोड़ा
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। आर्क सिटी में बिल्डिंग की कॉमन पार्किंग में रखे गमले हटाने को दंपती को भारी पड़ गया। आरोप है कि गमले हटाने की बात पर पड़ोसी नागेंद्र धामा ने महिला रश्मि व उसके पति विकास दहिया पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और आंख में चोट आई। वहीं लोहे की रॉड से हमला कर युवक का हाथ तोड़ दिया। पीड़िता का मोबाइल छीनकर हमले की वीडियो डिलीट करने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्क सिटी कॉलोनी में प्रथम तल पर रहने वाली रश्मि ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके फ्लैट के नीचे नागेंद्र धामा अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि नागेंद्र और उनके परिवार के लोग शाम के समय बिल्डिंग की कॉमन पार्किंग में गमले रख देते हैं। इससे प्रथम और द्वितीय तल पर रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
रश्मि के अनुसार 12 सितंबर को उन्होंने नागेंद्र धामा और उनकी पत्नी मुनेश से गमले हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नागेंद्र ने अपने परिवार को बुला लिया। पूरे परिवार ने दंपती पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर व आंख में चोट आई। हमलावरों ने युवक का हाथ तोड़ दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --