फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

भू-माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Mon, 17 Aug 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 17 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
भू-माफियाओं द्वारा पानी निकासी को बनी नाली पाटने से बारिश का पानी घरों में घुसने से पेरई गांव के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। तहसील पहुंचे लोगों ने शिकायत एसडीएम से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और नाली से अतिक्रमण हटवाते हुए पानी बाहर निकलवाया। इसके साथ ही उन्होंने दोबारा नाली पाटने पर भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बता दें के चायल तहसील क्षेत्र के पेरई गांव में पानी निकासी के लिए सड़क किनारे बनी नाली को मकान निर्माण के दौरान भू-माफियाओं ने मिट्टी डालकर पाट दिया। रविवार रात हुई झमाझम बारिश का पानी तालाब में न जाकर लोगों के घरों में घुसने लगा। इससे सोमवार को गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के विनय साहू, शिव लोचन, शंभूनाथ, दिलीप कुमार, दुर्गा प्रसाद आदि तहसील पहुंचे और मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। गांव में जल निकासी के लिए बनी नाली पाटने की बात सुनते ही एसडीएम हल्का लेखपाल और इलाकाई पुलिस के साथ गांव पहुंचे और पानी निकासी के लिए बनी नाली से अतिक्रमण हटवाते हुए उसे साफ कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीएम ने भू-माफियाओं को चेताया कि दोबारा गलती हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed