{"_id":"59c80d4e4f1c1bac688b6452","slug":"karari-women-crime-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से गैंगरेप के प्रयास में दो नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से गैंगरेप के प्रयास में दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
करारी इलाके में विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप के प्रयास के मामले में तीन महीने बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता तीन महीने पर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवक अकेली देख दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए और दरिंदों ने सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दरिंदे उसकी पिटाई कर भाग निकले। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता दूसरे दिन थाने पहुंची पर कोई सुनवाई नहीं की गई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रविवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने आरोपी सतीश समेत दो लोगों के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।