फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   jail prizener death in hospital

जेल में निरूद्ध बंदी की अस्पताल में मौत

Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी जनपद के चायल क्षेत्र का एक अधेड़ गंभीर अपराध में  लिप्त होने से जिला जेल में निरूद्ध था। दो दिन पूर्व उसे  सिर और सीने में दर्द की शिकायत पर जेल से इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवर को उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप का माहौल है
विज्ञापन


जिले के चायत सर्किल का बुदानी गंघीर अपराध में लिप्त पाए जाने पर उसे पुलिस ने सलाखोे के पीछे भेज दिया था। कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाने से वह कई महीने से जिला जंल में बंद था। जेल सूत्रों का कहना है कि दो दिन पूर्व एकाएक बुदानी को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसे स्थानीय स्तर पर स्वाथ्य लाभ नहीं मिलता देख जेल प्रशासन  ने इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल के इमरर्जेसी वार्ड में उसका इलाज हो रहा था। बताते हैं कि एकाएक शुक्रवार की दोपहर बुदानी की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे बचाने का तमाम प्रयास किया। पर, देखते ही देखते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल में निरूद्ध अपराधी की इलाज के दौरान मौत होने की भनक लगते  ही जेलर एसआर दोहरे अस्पताल पहुंचे। उन्हें चिकित्सकों ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। बुदानी को कौन ऐसी गंभीर बीमारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई7 इस सवाल का जवाब देने में जेल प्रशासन कन्नी काट रहा है। जेलर का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से पूरी तत्परता दिखाई है। बंदी को इलाज के लिए एसआएएन भेजा गया। इसमें जरा सी भी लापरवही होने की बात करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed