{"_id":"5bd212bbbdec22695e0fed90","slug":"incident-of-fire-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले खेत की रखवाली में, आग ने बरपाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवाले खेत की रखवाली में, आग ने बरपाया कहर
kaushambi
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। संदिग्ध हालत में लगी आग से एक किसान की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के वक्त किसान के घरवाले खेत में काम कर रहे थे। घर से आग की लपटें देख मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।सिराथू तहसील के जहंगीराबाद निवासी जान सिंह किसानी करते हैं। गुरुवार को जान सिंह ने अपनी भैंस 35 हजार में बेची थी। पैसा घर में ही रखा था। गुरुवार की सुबह घर के सदस्यों ने खाना बनाया और खा-पीकर खेत में चले गए।
दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले वालों ने घर से आग की लपटें और धुआं देखा तो परेशान हो गए। मकान में तालाबंद था। फायर ब्रिगेड को खबर देने के साथ ही जान सिंह को बुलाया गया। गांव के लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग बुझाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा समान और 35 हजार नगद जलकर राख हो चुका था। जानसिंह के घर रसोई गैस में खाना बनता था। सिलिंडर आग की लपटों से तपकर काला पड़ गया था। गनीमत रही कि वह फटा नहीं। लोग चर्चा कर रहे थे कि सिलिंडर फटता तो कई घरों को नुकसान पहुंचता।