{"_id":"b78cef11a0368048980377d9aa93cd83","slug":"in-three-stores-including-electronic-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक सहित तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रानिक सहित तीन दुकानों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। सैनी इलाके की अजुहा बाजार में बुधवार की रात चोरों ने इलेक्ट्रानिक समेत तीन दुकानों से नगदी, मोबाइल समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। दुकान के ताले और गुमटी तोड़कर की गई चोरी की जानकारी कस्बाइयों को सुबह लगी। भुक्तभोगी दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस मौका मुआयना करके चोरों की खोजबीन में जुटी है। वहीं एक ही रात तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों के भी होश उड़े हुए हैं।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा निवासी शंकरलाल की टेनरी गली में दिनेश वाच हाऊस के नाम से इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। इसमें वह मोबाइल के साथ रिचार्ज कूपन और अन्य एसेसरीज भी बेचता है। बुधरात की रात दुकान का ताला तोड़कर चोर 45 हजार रुपये, 40 हजार रुपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन और करीब डेढ़ लाख रुपये नए सेलफोन सेट उठा ले गए। सुबह जब कस्बाइयों ने दुकान का ताला टूटा देखा, तो उनके होश उड़ गए।
लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। दुकान में चोरी होने की खबर लगते ही वह सन्न रह गया। मौके पर आए शंकर लाल ने दुकान का शटर उठाया, तो सारा सामान गायब था। वहीं बुधवार की रात ही चोरों ने जीटी रोड किनारे श्यामू की गुमटी तोड़कर बिस्किट, नमकीन, बर्तन, सुपारी, तम्बाकू, सिगरेट समेत करीब 15-20 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। इसी तरह से चोरों ने कस्बे के रहने वाले कुलदीप की दुकान खंगाल ली। उसकी दुकान का दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 10-12 हजार का माल उठा ले गए।
विज्ञापन
कस्बे में एक ही रात तीन दुकानों में हुई लाखोें की चोरी से नगर के अन्य व्यापारियों की नींद उड़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि नगर में पुलिस गश्त नहीं करती है। इसी से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। भुक्तभोगी दुकानदारों ने घटना की तहरीर अजुहा चौकी पुलिस को दे दी है।