फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   IG to arrest robbers hoop

लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए आईजी को घेरा

Sun, 15 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 15 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सर्राफा व्यापारी से 6 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लूट मामले में बदमाशों की धरपकड़ नहीं होने से शनिवार को कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत चुनाव की तैयारी को कौशाम्बी आए आईजी का व्यापारियों ने घेराव किया। ज्ञापन देकर बदमाशों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की। जल्द खुलासा नहीत्नं होने पर जिले भर के बाजार बंद कराकर धरना-प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी भी कारोबारियों ने दी। आईजी ने एसपी को लूट की हुई घटनाओं के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी को अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी में इन दिनों बाइकर्स गैंग का कहर टूट रहा है। 15 दिन के भीतर इन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारियों से लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। इनमें 1 नवंबर को दिनदहाड़े सरायअकिल कस्बे के सर्राफा व्यापारी मोतीलाल स्वर्णकार से 6 लाख रुपये के गहने और 50 हजार नगदी की लूट भी शामिल हैं। सरायअकिल के बुद्धपुरी मोहल्ले के रहने वाले मोतीलाल एक नवंबर की सुबह करीब 10.30 बजे भगौतीगंज स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। दुकान पर पहुंचकर उन्होंने गहने, पैसों से भरा थैला जमीन पर रखकर ताला खोलना शुरू किया। तभी पीछे से आए बाइक सवार उनका थैला लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


थैले में 200 ग्राम सोना, 1.50 किलोग्राम चांदी और 50 हजार रुपये कैश था। दिनदहाड़े हुई लूट की जानकारी तत्काल भुक्तभोगी ने सरायअकिल थाने में दी। इसके बाद भी अब तक पुलिस सरायअकिल के सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा अन्य सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट मामले के खुलासे में भी पुलिस फिसड्डी बनी है। इसे लेकर कारोबारियों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस की निष्क्रियता से भड़के सरायअकिल के व्यापारियों ने शनिवार को मंझनपुर आए आईजी का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ज्ञापन देकर दो दिन में बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए गहनों की बरामदगी की मांग की। चेताया कि बदमाशों की धरपकड़ और माल बरामदगी नहीं होने पर जिलेभर की बाजारों में तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन को व्यापारी मजबूर होंगे। इस मौके पर मोतीलाल स्वर्णकार के अलावा कल्लू प्रसाद, सुशील कुमार, महेश ताम्रकार, पन्नालाल वर्मा, अंशुल केसरवानी, अजय कुमार, विकास गुप्ता, श्याम बिहारी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed