फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   home

घर में घुसे चोरों ने खंगाली गृहस्थी

Mon, 20 Jun 2016 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 20 Jun 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
home
crime
करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। रस्सी के सहारे घर में घुसे चोरों ने गृहस्थी का सारा सामान साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची करारी पुलिस छानबीन करने के बाद लौट गई। चोरों के हाथ क्या-क्या लगा इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नयागंज निवासी मो. आमीन उर्फ राजू कुरैसी पुत्र मो. सईद खाड़ी देश में नौकरी करते है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर में अकेले रहती थी। बेटे रेहान की पिछले दिनों तबियत बिगड़ी तो इलाज कराने के लिए वह सूरत चली गई। इस बीच कई दिनों से घर खाली पड़ा था। शुक्रवार की रात सूने घर में चोर रस्सी के सहारे उतरे और एक-एक कमरे में जाकर गृहस्थी खंगाल ले गए। सुबह घर का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने आवाज दी तो कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


अंदर से आवाज न आने पर पड़ोसियों को चोरी की आशंका हुई तो सूचना करारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची करारी पुलिस ने घर की छानबीन की और लौट गई। मकान मालिक के घर में न होने से यह पता नहीं लग सका कि चोरों के हाथ कितना सामान लगा। हालांकि घटना की जानकारी फोन से मकान मालकिन को दे दी गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि चोरी मामूली है। सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा है। चोर क्या-क्या ले गए यह गृहस्वामिनी के आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed