फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   heat murder farmer

लू के थपेड़ों ने ली किसान की जान

Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
द्वाबा में उमसभरी गर्मी के साथ लू थपेड़े कातिल होते जा रहे है। अप्रैल-मई महीने में ही कौशाम्बी का तापमान 45 के आसपास बना हुआ है। सुबह 9 बजे से ही आसमान से आग सरीखी धूप बरसने लगती है। गर्म हवाओं के थपेड़े जान लेने पर अमादा हैं। इससे घर-बाहर कहीं भी राहत नहीं है।  सोमवार को बैंक पेंशन की रकम निकालने के लिए गए कौशाम्बी के ऐगवां गांव के एक वृद्ध किसान की लू लगने से मौत हो गई। वृद्ध को अचानक अचेत होता देख आस-पास मौजूद लोग जब तक उसे अस्पताल उपचार के लिए जाते सासे थम चुकी थी। वृद्ध की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में इस साल भीषण गर्मी का कहर लोगों पर टूट रहा है। अप्रैल महीने में ही जून वाली गर्मी पड़ने लगी है। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग जैसी धूप बरसने लगती है। इससे 15 दिनों से दिन का तापमान 43 के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण दोपहर होते-होते कमरे भट्ठी की तरह दहकने लगते हैं। सोमवार को कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ऐगवां गांव निवासी दूखी (60) की लू लगने से मौत हो गई। सुबह दूखी घर से करीब 10 बजे बरौंचा बीओबी बैंक पेंशन की रकम निकालने के लिए निकला था।
विज्ञापन


बैंक से पहले तेज धूप के साथ आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़े सहन नहीं कर पाने वह अचेत होकर गिर पड़ा। आस-पास मौजूद लोग आनन-फानन वृद्ध के समीप पहुंचे और उसे पेड़ की छांव में ले जाने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। जब तक लोग वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते सांसे थम चुकी थी। परिजनों के साथ स्थानीय लोगों की मानें तो वृद्ध की मौत लू लगने से हुई है। बता दें कि आसमान से बरसती आग अब कातिल हो गई। थोड़ी से चूक जान ले सकती है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा अरविंद कनौजिया का कहना है कि लोग घर से खाली पेट न निकले। धूप से बचने के लिए गमछे का प्रयोग अवश्य करे। बाजार के खुले खाद्य पदार्थो के सेवन से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed