{"_id":"571524aa4f1c1b29648b4690","slug":"gun-shot-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति के घर अधेड़ को गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति के घर अधेड़ को गोली लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां प्रधानपति के घर पर रह रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसे गंभीर दशा में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद में इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव में प्रधानपति पवन कुमार मौर्या के घर पर राम भरोस लोध(55) पुत्र बच्ची लाल रहा करता था। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि रविवार सुबह 9 बजे उसे संदिग्ध परिस्थितियों में गोल लग गई। उसे इलाज के लिए गुपचुप तरीके से जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे एसआएएन रेफर कर दिया। बताते हैं कि स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान रात तकरीबन 8 बजे राम भरोस की मौत हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दाल में कुछ काला जरूर है। यही कारण है कि घटना को पुलिस से छिपाया जा रहा था। अधेड़ की मौत के लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा।