फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   guest house

गेस्ट हाउस में विवाहिता से गैंगरेप

Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
guest house
crime
चरवा इलाके की एक विवाहिता से पूरामुफ्ती के एक गेस्ट हाउस में बहाने से बुलाकर दरिंदों ने दुराचार किया। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


  चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार को मनौरी बाजार गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक उसे बहाने से मनौरी के एक गेस्ट हाउस में बुला ले गए। विवाहिता कुछ समझ पाती, इसके पहले युवकों ने उसे दबोच लिया और कमरे में कैद कर उसके साथ दुराचार किया। विवाहिता ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी भी दी।  युवकों के चंगुल से छूटी विवाहिता देर रात घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन


दूसरे दिन पूरामुफ्ती थाने पहुंची, पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दुराचार के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पूरामुफ्ती एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed