फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl died from fire

छेड़खानी से तंग किशोरी ने आग लगाकर दी जान

Fri, 01 Mar 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। छेड़खानी से आजिज एक किशोरी ने बुधवार की रात आग लगाकर जान दे दी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले गए। जहां, उसने अंतिम सांस ली। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और खुदकुशी के लिए विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का घर दो हिस्से में है। एक हिस्से में परिवार रहता है जबकि दूसरे में रसोई व गोशाला है। बुधवार की रात किशोरी रसोई की तरफ गई थी। इसके कुछ देर बाद उसके चीखने की आवाज आने लगी। परिवार के लोग भाग कर मौके पर गए तो वहां किशोरी आग का गोला बनी थी। किसी तरह घरवालों ने आग पर काबू पाया। किशोरी को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से पुलिस महकमें में हड़कंप है। किशोरी के पिता का कहना है कि गांव का एक दबंग काफी दिनों से उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था।
विज्ञापन


युवक के घरवालों को इसका उलाहना भी दिया गया। इसके बाद भी युवक अपनी हरकत से नहीं बाज आ रहा था। परिजनों के मुताबिक छेड़खानी के आजिज आकर ही किशोरी ने आग लगाकर जान दी है। घटना की जानकारी पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिराथू रामवीर सिंह और इंस्पेक्टर कोखराज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के बाबत पता चला कि छेड़खानी करने वाले युवक ने उसके साथ रेप भी किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद से युवक की हरकत और बढ़ गई थी। युवक की मां भी किशोरी को खुद की बहू बताकर ताने मारा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed