फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   girl crime karari

सरेराह युवती से गैंगरेप की कोशिश

Thu, 06 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 06 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
girl crime karari
क्राइम
करारी इलाके में मंगलवार की दोपहर सरेराह युवती के साथ सगे भाइयों ने गैंगरेप का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवती को धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची युवती ने आपबीती भाई को बताई। देर शाम पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की दोपहर पड़ोसी के घर जा रही थी। इसी दौरान सुनसान गली में पहले से घात लगाकर बैठे युवक अकेली देख उसे दबोच कर खंडहर की ओर खींच ले गए। इसके बाद मुंह दबाकर दरिंदगी का प्रयास करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख युवती आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। युवती की चीख सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


युवकों के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती भाई को बताई। देर शाम युवती को लेकर थाने पहुंचे भाई ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी राजिश और उसके भाई गुड्डू के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी परिवार के लोगों का आरोप है कि मोबाइल चोरी में पीड़िता के भाई पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी अदावत में फंसाने के लिए रंजिशन तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में करारी कोतवाल समीर सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed