फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   gangraip case crime

मछुआरों ने महिला से किया गैंगरेप

Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
gangraip case crime
crime
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के यमुना की तराई में रविवार की शाम मछुआरों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला नदी किनारे स्थित अपने खेत गई। घटना को अंजाम देने केे बाद आरोपी भाग निकले हैं। घर लौटी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। दूसरे दिन शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


    कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाती है। रविवार की शाम वह यमुना नदी किनारे स्थित अपने खेत गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मछली पकड़ रहे मछुवारों ने उसे अकेला देख पकड़ लिया और अरहर के खेत में ले जाकर दुराचार किया। महिला की आबरू लूटने के बाद मछुवारे भाग निकले। महिला घर आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सोमवार को पीड़िता कौशाम्बी थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। महिला का कहना है कि कौशाम्बी थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज महिला ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed