{"_id":"582e00954f1c1b57258fe123","slug":"fire-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तमंचे से फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर तमंचे से फायर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के असवां गांव में बुधवार की शाम खेत की जुताई कराने गए युवक पर हमलावरों ने तमंचे से फायर झोक दिया। गोली युवक के कंधे के बगल से निकल गई। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव निवासी विजय प्रकाश का गांव के ही रामबाबू से जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम विजय विवादित जमीन की जुताई कराने के लिए गया था। इसी दौरान विपक्षी ने साथियों के साथ मिल जान से मारने की नियत से विजय पर तमंचे से फायर झोक दिया। तमंचे से निकली गोली युवक के कंधे के बगल से निकल गई। जिससे युवक की जान बची। उधर गोली की आवाज सुनते ही घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़े।
ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद भुक्तभोगी की तहरीर पर हमलावर रामबाबू, अशोक कुमार, विरेन्द्र कुमार और सुनील के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी भरवारी सहजानंद श्रीवास्तव ने बताया कि जमीनी विवाद में युवक पर कातिलाना हमले का प्रयास किया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।