{"_id":"583f20224f1c1b0c1ede7288","slug":"find-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ में बिकी तिजोरी से निकली नोट की गड्डियां, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ में बिकी तिजोरी से निकली नोट की गड्डियां, लूट
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पंचायत के कपड़ा कारोबारी ने कस्बे के ही एक कबाड़ी को अपने पूर्वजों की तिजोरी बेच दी थी। वह खुल नहीं रही थी और जर्जर हो चुकी थी। बुधवार को दुकान में कबाड़ी ने तिजोरी खोली तो उसमें से नोट की गड्डियां निकलीं, जिसे वहां मौजूद लोग लेकर भाग निकले।
भरवारी नगर पंचायत के कपड़ा कारोबारी मनु रस्तोगी के घर में पूर्वजों की तिजोरी रखी थी। इस तिजोरी में रुपये की गड्डी थी। इसकी जानकारी मनु रस्तोगी को नहीं थी। दो फिट लंबी व दो फिट चौड़ी तिजोरी बंद थी, वह खुल भी नहीं रही थी। इस तिजोरी को कारोबारी ने कस्बे के ही कबाड़ी वाहिद को बेच दिया। बुधवार को कबाड़ी ने तिजोरी खोली तो दंग रह गया। उसमें सौ-सौ की गड्डी थी। उसकी दुकान में काफी लोग थे। रुपया देखते ही उन लोगों ने जबरन रुपया निकाल लिया और भी तमाम लोग आ गए तो एक दूसरे से छीनाझपटी होने लगी।
रुपया निकालने के बाद कबाड़ी समेत कस्बे के आधा दर्जन लोग गायब हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस कबाड़ी समेत रुपया लेकर भागने वालाें की खोजबीन कर रही है। चर्चा है कि तिजोरी में सोने व चांदी के गहने भी थे।