फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   feeble beaten to death

मंदबुद्धि को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 14 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 14 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
feeble beaten to death
मर्डर - फोटो : amar ujala
पिपरी के विलासपुर गांव में बृहस्पतिवार रात मंदबुद्धि परदेशी को पीट-पीटकर मार डाला। चोर समझकर ग्रामीणों ने वारदात अंजाम दी। मृतक बंगाल का रहने वाला था। मनौरी स्टेशन पर उतरने के बाद वह गलती से गांव पहुंच गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बंगाल के तपन चांदीपुर गांव निवासी गौतम रॉय (40) पुत्र मुरारीलाल 11 अक्तूूबर को कालियागंज से आनंद बिहार जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि युवक मंदबुद्धि का था। रात में वह मनौरी रेलवे स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद घूमते हुए पिपरी के विलासपुर गांव पहुंच गया। गांव की गलियों में अनजान युवक को घूमते देख ग्रामीण उसे चोर समझ बैठे और घेराबंदी करते हुए इस कदर पीट दिया कि उसकी मौत हो गई। अनजान युवक की मौत से गांव में अफरी-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मृतक की पैंट से रेल टिकट के साथ अन्य कागजात बरामद किए। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरी एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव के चार-पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव के बाहर से मिले मृतक के कपड़े
पिपरी के विलासपुर गांव में बृहस्पतिवार रात जिस युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई थी, उसके कपड़े गांव के बाहर पड़े मिले। युवक कपड़ा उतारने के बाद गांव कैसे पहुंचा इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।

 
कहीं मवेशी चोर गिरोह ने तो नहीं भेजा था गांव
पिपरी के बिलासपुर गांव में परदेशी गौतम रॉय की मौत ने अपने पीछे कई रहस्य छोड़े हैं। युवक मनौरी से गांव कैसे पहुंचा। कपड़ा गांव के बाहर क्यों उतारा। इसे लेकर लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं। यह भी चर्चा चल पड़ी है कि कहीं युवक को गांव में मवेशी खोलने के लिए चोरों ने तो नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed