फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father of 4 children ate poison Kaushambi

कौशाम्बी में 4 बच्चों के साथ पिता ने खाया जहर

Fri, 13 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 13 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Father of 4 children ate poison Kaushambi
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। पत्नी से झगड़ने के  बाद गुस्से में आकर अलवारा (महेवाघाट) के ललई पासी ने 4 बच्चों को समोसे में जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। इससे ललई (42) और उसकी बेटी मीरा (8) की तो मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि एसओ को गांव भेजा गया है। घटना की गहराई से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी ललई पासी (42) मजदूर है। उसके 5 बच्चों ने तीन बेटी और दो लड़के हैं। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि फौरी तौर पर पता चला है कि बृहस्पतिवार की शाम  किसी बात पर उसका पत्नी गीता देवी से झगड़ा हो गया था। करीब दो घंटे तक दोनों लड़ते रहे। इसके बाद पत्नी गुस्से में आकर खेत की ओर चली गई थी। पत्नी के खेत की ओर तरफ जाने के बाद वह उठा और बाजार चला गया। वहां से वह समोसे लेकर आया। जब वह घर आया, तो उसकी बड़ी बेटी निर्मला (12) कहीं बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन


घर में मौजूद बेटे लवकुश (10) बेटी मीरा (8), नेहा (5) और आशीष (3) को उसने समोसे में जहर भरकर खिला दिया। फिर खुद भी जहरभरा समोसा खा लिया। इससे कुछ देर बाद ही चारों बच्चों के साथ उसकी हालत बिगड़ने लगी। अधेड़ और उसके 4 बच्चों को उल्टियां होती देख आसपास के लोग घबरा गए। पूछताछ करने पर उसने सभी बच्चों के साथ खुद के जहर खा लेने की बात बताई। सुनते ही सन्न रह गए ग्रामीण सभी को लेकर पश्चिमशरीरा के एक निजी अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टर ने ललई को मृत घोषित कर दिया। साथ ही सभी बच्चों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान मीरा (8) की भी मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चे लवकुश, नेहा और आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौजूद गांववालों से मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े को लेकर यह घटना हुई है। घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed