फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fatehpur munshi

फतेहपुर के मुंशी से पुलिस ने 23 हजार लूटे

Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
fatehpur munshi
कौशाम्बी
 फतेहपुर से कड़ा धाम ससुराल जा रहे एक मुंशी को शुक्रवार की रात जीप सवार पुलिस कर्मियों ने लूट लिया। तलाशी लेने के बाद मुंशी के बैग में 23 हजार रुपये निकला तो उसको मारपीट कर लूट लिया। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आधी रात तक इधर-उधर पुलिस जीप में घुमाने के बाद मुंशी को पुलिस कर्मियों ने छोड़ दिया। सिराथू रेलवे स्टेशन पर रात बिताने के बाद मुंशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर गया। वहां लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी तो वह जिला मुख्यालय आया। एसपी से मुलाकात न होने पर मुंशी ने मुख्यमंत्री योगी को फैक्स भेजा है।
विज्ञापन


     फतेहपुर के टेसाही (खागा) निवासी शैलेश कुमार पुत्र रामसरन एक ठेकेदार का मुंशी है। शैलेश की शादी कड़ा धाम निवासी रामभवन की बेटी चंद्रावती से वर्ष 2015 में हुई है। बीएस-3 गाड़ी में छूट मिलने की जानकारी होने पर शैलेश शुक्रवार को खागा 23 हजार रुपये लेकर बाइक खरीदने आया। एजेंसी में गाड़ी नहीं मिली तो वह पैसेंजर में बैठकर रात करीब साढ़े आठ बजे सिराथू रेलवे स्टेशन आया। सिराथू से वह आटो पकड़कर सैनी पहुंचा। वह कड़ा धाम जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। शैलेश का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की एक जीप आई। जिसका नंबर यूपी 73-जी 0117 है।
विज्ञापन


उसमें से उतरे पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली। बैग में 23 हजार रुपये देख पुलिस कर्मियों ने पूछा कि यह रुपये कैसे मिले। शैलेश ने अपना आधार कार्ड व टिकट दिखाया, तो उसको पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर जबरन जीप में बैठा लिया, कहा चल थाने। थाने ले जाने के बजाय उसको देवीगंज, कड़ा धाम की ओर घुमाते रहे। रात करीब 12 बजे के समीप उसको सैनी के ही समीप छोड़ दिया। रात भर वह सिराथू स्टेशन  में रहा। इसके बाद वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर गया। वहां मिले लोगों को उसने अपनी आपबीती बताई। इस पर उन लोगों ने पुलिस अफसरों से शिकायत करने की सलाह दी। वह मंझनपुर आया तो एसपी से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजा। शैलेश ने जिस पुलिस जीप का जिक्र किया है, वह देवीगंज चौकी पुलिस की है। चौकी प्रभारी योगेश तिवारी का कहना है कि आरोप निराधार है। वह कड़ा मेला ड्यूटी में थे, उनकी लोकेशन चेक कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘थाना दिवस होने के कारण दफ्तर में नहीं बैठा था। इस तरह की किसी भी शिकायत की जानकारी नहीं है। यदि किसी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है तो उसकी जांच कराई जाएगी।’
वीके मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed