{"_id":"e363d3bced9ee72518d1e769a5600f17","slug":"farmer-killed-in-accident-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हादसे में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू/कल्यानपुर(कौशाम्बी)। शनिवार को हाइवे पर कोखराज के कल्यानपुर बाजार के समीप हुए सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान फतेहपुर के इटोली किशुनपुर का रहने वाला था। जो गांव के अन्य किसानों के साथ प्याज लेकर मुंडेरा मंडी इलाहाबाद जा रहा था। दुर्घटना में 8 लोग घायल भी हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाना क्षेत्र के इटोली गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ छेद्दू (30) पुत्र रामनजर सिंह गांव के अन्य किसानों के साथ शनिवार की भोर में डीसीएम में प्याज लादकर मुंडेरा मंडी इलाहाबाद जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही प्याज से भरी डीसीएम कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर बाजार के समीप पहुंची। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने ओवरटेक के दौरान जोरदार टक्कर मार दी।
इससे डीसीएम में बोरियों पर बैठे सभी किसान छिटककर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरे किसान धर्मेंद्र कुमार (30) टैंकर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, धर्मराज (27), बाबू लाल (50), जागेश्वर प्रसाद (40), हीरालाल (30), वीरसिंह (45), विनोद सिंह (25) और प्रेम प्रकाश (32) आदि घायल हो गए। हादसा देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी घरवालों को दी। सड़क हादसे में धर्मेंद्र की मौत की खबर सुनते ही रोते-बिलखते परिजन पहुंचे। घरवालों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दुर्घटना के बाद डीसीएम और टैंकर के चालक वाहन छोड़करभाग निकले। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।