{"_id":"6ad2126e1f861a4666019c6b","slug":"3697-kg-of-heroin-recovered-from-the-bag-of-an-injured-person-who-arrived-by-ambulance-case-registered-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118507-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एंबुलेंस से पहुंचे घायल के बैग से 3.697 किलो हेरोइन बरामद, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एंबुलेंस से पहुंचे घायल के बैग से 3.697 किलो हेरोइन बरामद, मामला दर्ज
Fri, 16 Oct 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन, छुट्टी होने के बाद होगी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर में नशीले पदार्थों के अवैध धंधे के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में लुधियाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सड़क हादसे में घायल संदिग्ध के बैग से 3 किलो 697 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। थाना डिवीजन दो की पुलिस ने लाडोवाल खैहरा बेट निवासी निरंजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी का सिविल अस्पताल में पुलिस पहरे में इलाज चल रहा है। पुलिस उसकी अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है। छुट्टी के बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई
एंटी-नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि एक घायल संदिग्ध तस्कर हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा था। हादसे में घायल होने के बाद उसे सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग लाया गया। पुलिस टीम ने तुरंत अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर मोर्चा संभाला। एंबुलेंस पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने घायल के बैग की तलाशी ली, जिसमें हेरोइन मिली।