फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man attacked with a knife after refusing to make tea; case

Dehradun News: चाय बनाने से मना करने पर चाकू से हमला, आरोपी पर केस

Fri, 16 Oct 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 16 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Man attacked with a knife after refusing to make tea; case
- सिंहनीवाला में चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार हमला करने का आरोप
विज्ञापन

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहनीवाला में चाय की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार पर रात में चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। दुकानदार ने देर रात चाय बनाने से मना किया तो युवक ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में सिंहनीवाला निवासी राहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि सिंहनीवाला निवासी रिजवान की नूर मस्जिद के पास चाय की छोटी टपरी है। रिजवान ने शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह दुकान बंद कर चुका था। रात करीब 11.00 बजे इलाके का ही राहिल आया और चाय बनाने को कहा। प्रशासन के आदेश का हवाला देकर मना करने पर राहिल ने धमकी दी। आरोप है कि रात करीब दो बजे राहिल टपरी पर पहुंचा, आवाज लगाकर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू रिजवान के सिर पर लगा। रिजवान ने लूटपाट की नीयत का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट, धमकी और हमले से जुड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed