फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer died in river ganga

गंगा के दलदल में समाया किसान, मौत

Sat, 30 Mar 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
टेड़ीमोढ़। कोखराज के देवभिंटा गांव स्थित गंगा नदी के दलदल में फंसने के कारण एक 75 वर्षीय वृद्व की मौत हो गई। बुजुर्ग नदी पार कर घर लौट रहा था। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

देवभिंटा निवासी 75 वर्षीय शिव आसरे खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

परिवार के लोगों की माने तो उनका खेत गंगा नदी के दूसरे छोर पर है। शुक्रवार को शिवआसरे खेत में बोई हुई मटर की फसल की तकवारी करने के लिए गए थे। दोपहर में लौटते समय वह गंगा नदी के दलदल में फंस गए। उन्होने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। लेकिन कुछ देर बाद दलदल में फंस कर उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो रोना पिटना मच गया। परिजनों ने देर शाम बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed