{"_id":"5868013e4f1c1b445ceed7d2","slug":"farmer-account-online-shoping","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरखास के एक किसान के खाते से शातिर ने 56 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। बैंक मैनेजर बनकर शातिर ने किसान से खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर जान लिया था। मोबाइल पर मैसेज देख किसान के होश उड़ गए। बैंक पहुंच खाता और एटीएम लाक कराते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी मुरलीधर शर्मा पुत्र शंभू नाथ किसान है। बताया कि शुक्रवार को अनजान नंबर से फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताकर शातिर ने आधार और खाता नंबर जान लिया था। इसके बाद शातिर ने किसान के खाते से 56 हजार 780 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। दो घंटे बाद मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का मैसेज देख किसान के पैरो तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में वह बीओबी सरायअकिल पहुंचा और शाखा प्रबंधक को जानकारी देते हुए खाता और एटीएम कार्ड लाक करवाने के बाद थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर लेने के बाद पुलिस मामले को साइबर सेल को जांच के लिए दे दिया है।