{"_id":"594c1f454f1c1be0478b46ac","slug":"ex-bank-employe-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक ऑडिटर के ट्रेन ने उड़ाए चीथड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंक ऑडिटर के ट्रेन ने उड़ाए चीथड़े
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे क्रासिंग भरवारी पर बृहस्पतिवार की सुबह रिटायर्ड एसबीआई बैंक के ऑडिटर की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। सुबह वह मंझनपुर से घर इलाहाबाद लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक के बीच अचानक बाइक बंद हो गई। जब तक वह जान बचाकर भागते अजमेर एक्सप्रेस बाइक समेत उन्हें घसीट ले गई। हादसे में कर्मी के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर गोपालपुर (धाता) निवासी राजेन्द्र कुमार (65) पुत्र शिव प्रसाद एसबीआई बैंक का रिटायर्ड ऑडिटर थे। वह इलाहाबाद के जार्जटाउन में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से मंझनपुर आए थे। मंझनपुर से काम निपटाने के बाद दोपहर वह बाइक से घर इलाहाबाद लौट रहे थे। भरवारी रेलवे क्रासिंग पर अचानक बाइक ट्रैक पर बंद हो गई।
जब तक वह कुछ समझ पाते इलाहाबाद की ओर से आई अजमेर एक्सप्रेस बाइक समेत कर्मी को घसीट ले गई। हादसे में कर्मी के चीथड़े और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुए बैंक आडिटर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।