फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dowery case

दहेज न देने पर शादी से इनकार

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
dowery case
crime
तिलक समारोह कराने के बाद बाइक और पचास हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसका विरोध करने पर लोगों ने गाली गलौज कर दरवाजे से भगा दिया। लड़की पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र का रहने वाला लालता प्रसाद पुत्र गरीब दास मजदूर है। उसने अपनी लड़की की शादी पश्चिमशरीरा गांव के सुखदेव के साथ तय किया था। लालता प्रसाद का आरोप है कि 9 जुलाई को तिलक और 13 जुलाई को बारात आनी थी। लालता अपनी हैसियत के अनुसार तिलक लेकर गया था। जहां पर वर पक्ष के लोगों ने उससे एक मोटर साइकिल और पचास हजार रुपये नगद की मांग की। मांग पूरी नहीं कर पाने के कारण ससुरालियों ने बारात लाने से मना कर दिया। ससुरालियों के इस बर्ताव से कन्या के पक्ष के होश उड़ गए।
विज्ञापन


काफी मिन्नत करने के बाद जब बात नहीं बनी तो लालता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को लालता ने पुलिस अधीक्षक मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed