{"_id":"5730e1004f1c1b7d0a919f84","slug":"dowery-attack-breakup-marriege","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर टूटा रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर टूटा रिश्ता
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 10 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके की रहने वाली एक युवती के रिश्ते की डोर बंधने से पहले टूट गई। बाइक और दो लाख रुपये नहीं देने पर युवक के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया। युवती के घर वालों के मनाने के बाद भी युवक के परिजन बारात लाने को तैयार नहीं हुए। जिसे लेकर सोमवार को मंझनपुर कोतवाली में दोनों परिवार के बीच दिनभर बिरादरी की पंचायत हुई पर नतीजा सिफर रहा।
मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती का निकाह क्षेत्र के ही एक युवक से तय हुआ था। सोमवार को बारात आनी थी। इस दौरान युवती के घर परिवार वालों के साथ नात रिश्तेदार बारात के आवभगत की तैयारी में लगे थे। युवती के पिता की मानें तो सुबह करीब आठ बजे युवक के घर वाले टेंपो से पहुंचे। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये नगदी की मांग करने लगे। निकाह से पहले रिश्ते की टूटती डोर देख युवती के परिजनों के होश उड़ गए।
देखते ही देखते जहां खुशी का माहौल था वहीं खामोशी छा गई। दोपहर में मामला कोतवाली पहुंचा। युवती के घर वालों ने घंटों हंगामा किया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच दिनभर कोतवाली में बिरादरी की पंचायत हुई पर नतीजा शून्य रहा। मामले में नगर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि लेन-देन को लेकर मामला बिगड़ा है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।